{"_id":"6796033e47e36166750a9994","slug":"free-tea-for-passersby-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राहगीरों के लिए निशुल्क चाय, बिस्कुट भी साथ में, 2 फरवरी तक जारी रहेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राहगीरों के लिए निशुल्क चाय, बिस्कुट भी साथ में, 2 फरवरी तक जारी रहेगी सेवा
Sun, 26 Jan 2025 03:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 03:11 PM IST
सार
रोजाना सुबह 6 बजे से 8 या 9 बजे तक निशुल्क चाय वितरित की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सेवा 2 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
राहगीर को चाय देते प्रहलाद अग्रवाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सुबह 6 बजते ही चाय बनकर तैयार हो जाती है। राहगीरों को बिस्कुट के साथ गरमागरम चाय निशुल्क वितरित की जाती है। रोजाना 800 से 1000 तक राहगीर चाय पीकर सर्दी में सुकून महसूस करते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती नगर में गैलेक्सी टावर के निवासियों ने 16 दिसंबर को राहगीरों के लिए ठंड में निशुल्क चाय का वितरण शुरू किया। निशुल्क चाय शिविर का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य कैलाश शर्मा ने कैला देवी व चामुंडा देवी के पूजन से किया था। तब से लेकर रोजाना सुबह 6 बजे से 8 या 9 बजे तक निशुल्क चाय वितरित की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सेवा 2 फरवरी तक जारी रहेगी। निशुल्क चाय शिविर में गोपाल शंकर शर्मा, प्रहलाद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, शीलेंद्र देव, प्रणव, वीर सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन