{"_id":"647a43cfeccbe93661009084","slug":"fraud-of-rs-845-lakh-by-befriending-nsg-guard-aligarh-news-c-116-1-sali1010-52-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एनएसजी गार्ड से दोस्ती कर की 8.45 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एनएसजी गार्ड से दोस्ती कर की 8.45 लाख रुपये की ठगी
Sat, 03 Jun 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गांव कैमावली निवासी एनएसजी गार्ड से मित्रता करके ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने खुद को सेना में अधिकारी बताया था। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गोपाल सिंह पुत्र गंगासहाय का कहना है कि जून 2021 में कस्बा में हेयर कटिंग सैलून पर थाना खैर के गांव खेड़ा सत्तू निवासी लोकेश कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह से मुलाकात हुई। उसने खुद को सेना में लेफि्टनेंट बताते हुए दोस्ती कर ली। एक-दूसरे के साथ फोन पर बात होने लगी। इस दौरान लोकेश कुमार ने आकस्मिक जरूरत बताते हुए कई बार में 14,69,550 रुपये ले लिए। मांगने पर छह लाख 24 हजार रुपये वापस कर दिए। शेष 8.45 लाख रुपये वापस करने के लिए बहानेबाजी करता रहा।
पीड़ित का कहना है कि उसके गांव में पंचायत भी की तो गांव वालों ने बताया कि वह सेना में किसी पद पर नहीं है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने के और भी प्रकरण हैं। इस दौरान लोकेश कुमार ने नोएडा में भूखंड देने का वादा भी किया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को पूरा प्रकरण बताया और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रकरण में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।