{"_id":"6619820c0c1353c1b6050e64","slug":"fraud-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-providing-job-aligarh-news-c-2-ali1011-369001-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी
Sat, 13 Apr 2024 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर खाने में विषाक्त पदार्थ खिलाया गया। बेहोशी की हालत में आरोपी गौमत चौराहे पर फेंक कर भाग गए। मामले में दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गौमत के मजरा रतनपुर निवासी सैनी प्रसाद, ओमप्रकाश व वीरी सिंह के अनुसार सात दिसंबर 2021 को नामजदों ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये उनसे ठग लिए थे। आठ अक्तूबर 2023 को सैनी प्रसाद अपना रुपया वापस मांगने आरोपी जीतू के लक्ष्मीनगर (मथुरा) स्थित घर गए। वहां पर जीतू ने खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिला दिया। वह बेहोश हो गए तो रात में गौमत चौराहे पर छोड़कर आरोपी भाग गए। उपचार के बाद पुन: रुपया मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
मामले में जीतू पुत्र रामहेत निवासी लक्ष्मीनगर जिला मथुरा, अरविंद पुत्र गंगाराम निवासी गीगला थाना सादाबाद जिला हाथरस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।