फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fraud by pledging fake gold four people arrested main accused absconding

Aligarh News: नकली सोने को गिरवी रखकर करते थे धोखाधड़ी, चार लोग गिरफ्तार, मुख्य आरापी फरार

Fri, 03 Mar 2023 06:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:28 PM IST
सार

नकली सोने को गिरवी रखकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े गए हैं, अभी मुख्य सरगना फरार है। यह लोग जगह-जगह पर नकली सोने को गिरवी रखते थे और रूपया लेकर चंपत हो जाते थे।

विज्ञापन
fraud by pledging fake gold four people arrested main accused absconding
नकली सोने को गिरवी रखने वाले चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की विजयगढ़ पुलिस ने नकली सोने को गिरवी रखकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसमें एक मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने करीब 306.93 ग्राम पीली धातु, जेवरात, एक तमंचा व एक सिल्वर कलर की अर्टिका गाड़ी बरामद की।

विज्ञापन


गुरुवार में पुलिस को सूचना मिली कि नकली सोने को गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य गाड़ी में किसी का इंतजार कर रहे हैं। विजयगढ़ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल रामनारायण, विनीत कुमार, लवी वालियान, राहुल कुमार, आशू शर्मा  मय फोर्स के साथ कोठी पुल के पास ग्राम खंडवार पर पहुंचे। वहां अर्टिका गाड़ी मिली, जिसमें सुधीर कुमार उर्फ वासू पुत्र शैलेंद्र कुमार निवासी हसियागंज डिबाई, रोहितास पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मानिकपुर, शिवकुमार पुत्र श्रीपाल निवासी चैनपुरा, पुष्पेंद्र यादव उर्फ पप्पन पुत्र रामनिवास निवासी विजयगढ़ गाड़ी में किसी का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


बरामद सोना

पुलिस को देखकर यह चारों घबरा गए और दबोच लिए गए। इनके पास से करीब 306.93 ग्राम पीली धातु जेवरात व एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर मिला। दबोचे गए सुधीर के पास करीब 225 ग्राम पीली धातु जिसमें चैन हार, ब्रेसलेट, शिवकुमार के पास 38 ग्राम जिसमें चेन अंगूठी एक जोड़ी टॉप्स, रोहतास के पास 43 ग्राम टॉप्स अंगूठी, कान के झाले, पुष्पेंद्र उर्फ पप्पन के पास एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अलीगढ़ में रह रहे हरवंश उपाध्याय निवासी बीजलपुर से चारों आरोपी 23 हजार पर तोले मार्का का सोना लेते थे। जगह-जगह दुकानों पर सोने को गिरवी रखकर पैसे लेते थे। उन्होंने विजयगढ़, सासनी, हाथरस, एटा आदि में नकली सोना गिरवी रखा है। मुख्य आरोपी हरबंश उपाध्याय अभी फरार है, पुलिस छानबीन में लगी हुई है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करके जेल चारों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed