फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FR lodged in the death of YouTuber Agastya Chauhan

Agastya Chauhan: यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत में लगी एफआर, हत्या और दोस्तों को लेकर पुलिस को मिला यह

Sat, 16 Dec 2023 01:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 01:31 AM IST
सार

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल में यू-ट्यूबर बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की गैर इरादतन हत्या में पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। परिवार के आरोप व संदेह को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
FR lodged in the death of YouTuber Agastya Chauhan
यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल क्षेत्र में माइल स्टोन 46 पर 4 मई की तड़के हुई यू-ट्यूबर बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की गैर इरादतन हत्या में पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। परिवार के आरोप व संदेह को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कई महीने की जांच के बाद कोई साक्ष्य न मिलने पर मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी। जिन पर परिवार ने तहरीर में संदेह जताया था, उन्हें पुलिस स्तर से क्लीनचिट दे दी गई।

विज्ञापन


घटना 4 मई की तड़के की है। मूल रूप से देहरादून कनॉट प्लेस निवासी यूट्यूबर बाइक राइडर अगस्त्य चौहान अपने कुछ दोस्तों के साथ नोएडा रुका हुआ था। तड़के ही वह बाइक राइडिंग के इरादे से यमुना एक्सप्रेस वे पर आया। यहां से साढ़े नौ बजे वापसी के समय उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर आए पिता व परिजनों ने बेटे की हत्या का संदेह जताते हुए कहा कि उसके पास दो कैमरे गायब हैं। तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मगर, घटनास्थल पर जांच में एक कैमरा झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसमें अगस्त्य की बाइक की स्पीड 300 किमी तक पहुंचना पाया। साथ में यह भी पाया कि वह अपने साथी राइडर से हेलमेट में कमी होना बता रहा है। इसी के चलते उन्होंने टप्पल क्षेत्र में यू टर्न लिया है। आने व जाने के दौरान दोनों साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद कैमरे में घटना से पहले की पांच मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग पाई गई। जिसमें पांच रेसर सुबह करीब छह बजे राइड पर निकले थे। 9:29 बजे पांचों रेसर जेवर टोल पर पहुंचे थे। 9:32 पर आमिर व अगस्त्य जेवर टोल को पार करके मथुरा की तरफ बढ़े थे। करीब पांच किलोमीटर बाद ही दोनों ने यू-टर्न लिया। वीडियो में दोनों साथ में यू-टर्न लेते दिखे थे। इसके बाद अचानक दुर्घटना में मौत हुई। 

Trending Videos

पिता जितेंद्र चौहान का कहना था कि ये हिट एंड रन की घटना है। इसमें उसके संपर्क में न आने वाले साथी आमिर या किसी अन्य पर संदेह जताया गया था। साथ में उसका एक 360 डिग्री कैमरा भी गायब बताया था। इस पूरे मामले में टप्पल पुलिस स्तर से कई दिन तक जांच की गई। कई एक्सपर्ट भी बुलाए गए। कई माह तक चली जांच के बाद कोई साक्ष्य न मिलने पर मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट दायर कर दी। इस संबंध में परिवार को भी अवगत करा दिया गया है। बता दें कि अगस्त्य की मौत का यह वीडियो व मौत का घटनाक्रम उन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था।

यमुना एक्सप्रेस वे पर यूट्यूबर बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें जांच के बाद कोई तथ्य न मिलने पर उसमें अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल की गई है। परिवार को भी यह सूचना पहुंचाई गई है।-पलाश बंसल, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed