फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four suspended including Regional Officer of pollution control board

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी समेत चार निलंबित 

Tue, 23 May 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 23 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा जनपद में ईट भट्ठा को एनओसी देने के मामले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कलिका सिंह समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन एवं सदस्य सचिव ने क्षेत्रीय अधिकारी कलिका सिंह, वैज्ञानिक सहायक अधिकारी डॉ. जेपी सिंह, जूनियर इंजीनियर उमेश कुमार गुप्ता एवं कौशल कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि एटा जनपद में ईट भट्ठा को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने में ठीक से जांच नहीं की गई। ईट भट्ठा सपा के एक बड़े नेता के रिश्तेदार का है। यह भी बात सामने आई है कि जिस स्थान पर ईट भट्टा लगाने के लिए एनओसी ली गई, उसके बदले किसी अन्य स्थान पर भट्ठा लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत उच्च न्यायालय तक हुई। विधान परिषद में मामला उठने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने निलंबन की कार्रवाई की है। क्षेत्रीय अधिकारी कलिका सिंह ने बताया कि मामला समय से निस्तारित नहीं होने के कारण निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed