{"_id":"68f34edcd9b07fbe8c0377b1","slug":"four-sanitation-workers-suspended-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांव में मिली गंदगी, शौचालय मिले बंद, नहीं मिले सफाई कर्मचारी, चार किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांव में मिली गंदगी, शौचालय मिले बंद, नहीं मिले सफाई कर्मचारी, चार किए निलंबित
Sat, 18 Oct 2025 01:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:55 PM IST
सार
ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकाियों ने गांव के निरीक्षण किए। उन्हें गांवों में गंदगी मिली। शौचालय बंद मिले। किसी भी गांव में सफाई कर्मचारी नहीं मिले। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीपीआरओ से संस्तुति की। डीपीआरओ ने चार सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के डीपीआरओ ने गांव भांकरी अहिवासी के सफाई कर्मी ललित कुमार, कमालपुर के अब्दुल हनीफ खां, शहबाजपुर के राकेश कुमार और केशोपुर गडराना के राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। चारों अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं कर रहे थे। मौके पर गांवों में नहीं मिले।
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी आलोक कुमार ने ब्लाॅक धनीपुर की ग्राम पंचायत कमालपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश अग्रवाल ने केशोपुर गडराना व भांकरी अहिवासी और ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल अटोरिया ने शहबाजपुर का निरीक्षण किया था। तीनों अधिकारियों को गांवों में गंदगी मिली। शौचालय बंद मिले। किसी भी गांव में सफाई कर्मचारी नहीं मिले।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई कर्मी और केयर टेकर पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ से संस्तुति की। इस पर डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने सभी से सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। चार सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन