{"_id":"5f399cf58ebc3e4ad50e4ba4","slug":"four-robbers-arrested-80-thousand-rupees-recovered-city-office-news-ali2413265142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लुटेरे गिरफ्तार, 80 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लुटेरे गिरफ्तार, 80 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
मडराक पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक पुलिस ने इलाके में सक्रिय चार लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे हैं, जिनके पास से 80 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक व तीन मोबाइल, तमंचे आदि बरामद हुए हैं। इस गैंग ने पिछले दिनों बुजुर्ग से लूट करना स्वीकारा है।
एसपी देहात शुभम पटेल ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि एसओ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लूट की घटनाओं के खुलासे में जुटी थी। इसी क्रम में 14 अगस्त की रात हाथरस रोड ग्राम शाहपुर से आगे चार बदमाश मुठभेड़ में दबोच लिए गए। इन्होंने अपने नाम पिंटू पुत्र वासुदेव, अमित पुत्र सुरेशचंद्र, सोमेश पुत्र अभिलाख, उदय चौधरी पुत्र शंकर लाल सभी निवासी ग्राम सुसायत कला सासनी हाथरस बताए। इनसे पिछले दिनों इलाके में हुईं लूट की घटना के 80 हजार रुपये, दो अदद तमंचा, तीनकारतूस जिंदा, दो चाकू, लूट में प्रयुक्त बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुए। इन्होंने बताया कि अपने दो साथियों मुबारिक पुत्र समीन खा व बंटी पुत्र बाबुद्दीन निवासीगण नगला भूरा सासनी हाथरस के साथ मिलकर कैप्स फार्म हाउस के सामने गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी से एक लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी निवासी आदर्श नगर पला रोड ने दो वर्ष पहले सोमेश पुत्र अभिलाख को 1.5 लाख रुपये कर्ज दिया था। उनकी जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम कर लिया था। 11 अगस्त को तहसील सासनी में एग्रीमेंट वापस हुआ और गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी को 1.5 लाख रुपये दे दिये। चारों बदमाश अपने साथी बंटी व मुबारिक के साथ तैयार थे। जैसे ही गोपालकृष्ण सोमेश के पिता से पैसे लेकर चले, सोमेश ने सूचना दे दी और इस लूट को अंजाम दिया। इसके बाद खुद उदय ही गोपाल कृष्ण को उनके घर छोड़ आया, ताकि जल्दी पुलिस को सूचना न मिल सके। बाद में जब गोपाल रिपोर्ट लिखाने आए तो उदय उनके साथ था।