फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four people travelling in a tempo were injured after a collision with a canter.

Aligarh News: कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार चार लोग घायल

Sat, 13 Dec 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 13 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four people travelling in a tempo were injured after a collision with a canter.
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पास बृहस्पतिवार की शाम कैंटर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली खैर के गांव सुजानपुर निवासी हिम्मत सिंह ने लोधा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका टेंपो होरीलाल निवासी नगला फकीरा उर्फ ठकपुरा थाना गोंडा चलाते हैं। खैर से सवारी लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय पर सड़क किनारे खड़े होकर एक सवारी का इंतजार कर रहे थे। कैंटर को बैक कर रहे चालक ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक सहित सवारी रितिक कुशवाह निवासी रायपुर भोपा नगला कोतवाली खैर, हिम्मत और एक अज्ञात सवारी के चोट आई।
विज्ञापन

सभी का अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed