फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four people scorched by fire during gas Rifling

गैस रिफलिंग के दौरान आग से चार लोग झुलसे

Wed, 17 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four people scorched by fire during gas Rifling
गैस रिफलिंग के दौरान आग से चार लोग झुलसे - फोटो : रुपेश
महानगर के धौर्रा इलाके में एक दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर में आग से दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। इन चारों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। जहां चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, इलाके में भगदड़ व दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान दुकानदार भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

बताया गया है कि रिटायर्ड एएमयूकर्मी अजमत अली का बेटा अनवर अली धौर्रा इलाके में गैस चूल्हा सही करने की दुकान चलाता है। जहां वह रिफलिंग का भी धंधा करता है। मंगलवार देर शाम अनवर दुकान पर गैस रिफलिंग कर रहा था और दुकान पर ही उसके पिता व दो बेटे अरहान 3 साल, आसिफ 9 साल व एक अन्य व्यक्ति भी बैठे थे। तभी किसी ने वहां बीड़ी सुलगा ली।
विज्ञापन

बीड़ी से अचानक आग पकड़ ली और दुकान में आग फैल गई। इससे वहां भगदड़  मच गई। किसी तरह सभी लोग बाहर निकल आए। मगर वह झुलस गए। बाद में अनवर वहां से पुलिस के डर से भाग गया। एसओ क्वार्सी के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed