फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fatal Bike Accident in Hathras Four Lives Lost in Crash No Timely Police Intervention up News in Hindi

Hathras Accident: चार थानों पर नहीं रोका...आगे चारों को मौत ने रोक लिया

Sun, 23 Feb 2025 11:52 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

UP Hathras Bike Accident News: बाइक चार थाना क्षेत्रों से गुजरी लेकिन किसी ने भी इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। अगर किसी प्वाइंट पर भी पुलिस ने रोक लिया होता। तो आज इन चारों की जान न जाती।

विज्ञापन
Fatal Bike Accident in Hathras Four Lives Lost in Crash No Timely Police Intervention up News in Hindi
मृतक पीहू, नरगिस, शहनाज और शहजाद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक बाइक पर चार थे। युवक चला रहा था, जबकि पीछे उसकी दो बहनें और एक उनकी एक सहेली बैठी थी। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है बाइक चल किस तरह से रही होगी। क्योंकि बाइक चालक तो खुद टंकी पर ही आ गया होगा। ऐसे में मोटरसाइकिल को कंट्रोल करना भी आसान नहीं रहा होगा। खास बात यह है कि इस बाइक चार थाना क्षेत्रों से गुजरी लेकिन किसी ने भी इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। अगर किसी प्वाइंट पर भी पुलिस ने रोक लिया होता। तो आज इन चारों की जान न जाती।

विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा दोपहर को करीब तीन बजे हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव बढ़ार के पास हुआ। यहां इगलास के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढऩे वाली पीहू (12), नरगिस (14), शहनाज (15) की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे शहजाद ने आगरा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी शहजाद अपनी बहन नरगिस और शहनाज को लेकर अपने घर जा रहा था। साथ में इनकी सहेली पीहू भी थी। यह चारों एक बाइक पर सवार होकर दोपहर को करीब दो बजे इगलास से निकले थे। इगलास के बाद हाथरस गेट थाने की सीमा से यह चारों गुजरे। 
विज्ञापन


इसके बाद चंदपा थाने का इलाका आया। चंदपा थाने के तो सामने से यह लोग निकले मगर खाकी की निगाह इन पर नहीं पड़ी। चंदपा थाने से निकलकर सादाबाद क्षेत्र में आ गए। चार थाने इस बीच पड़े। कई छोटे बड़े चौराहों से गुजरे। लेकिन दिन भर चालान का खेल खेलने वाली पुलिस खामोश बनी रही। अगर किसी एक थाना पुलिस ने भी रोक लिया होता तो दो परिवारों की खुशियां यूं न लुटतीं। अगर इनको टोक ही दिया होता तो आज यह सुरक्षित होते। शहजाद के परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट गया। इस हादसे में शहजाद के साथ उसकी दो बहनों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों से गुजरे बाइक सवार

इगलास के कजरौठ से चलने के बाद तोछीगढ़ बंबा चौराहा, हाथरस बाईपास पर इगलास चौराहा फिर मीतई तिराहा। बाईपास के इन दोनों स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस की तैनाती रहती है। लेकिन बाइक को रोकने की किसी ने कोशिश नहीं की। चंदपा थाने के सामने से होकर सादाबाद तक पहुंचे। कई जगह पुलिस की गश्ती पीआरवी भी मिली होंगी।
मृतक छात्रा की सहेली से घटना की जानकारी लेते अधिकारी
वह तो बच्चे थे....हम और आप तो बड़े हैं
तीनों छात्राएं नाबालिग थीं। वह नहीं समझ पाईं होंगी कि यह सफर किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। लेकिन अगर पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई होती। जागरूक लोगों ने ही इन्हें टोक दिया होता तो शायद ऐसी दर्दनाक खबर जिसे लिखने में भी हाथ कांप रहे हैं न बनती। यह तो एक हादसा है लेकिन अगर आप अपने आसपास सडक़ों पर देखेंगे तो तमाम बच्चे बड़ी भारी भारी मोटरसाइकिल दौड़ाते दिख जाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि इनके हाथ में बाइक देता कौन है। जाहिर सी बात है कि हम और आप ही देते होंगे। लेकिन सभी को सोचना पड़ेगा। इस पर स्कूल-कालेजों को भी आगे आना होगा। नियम बनाने होंगे। तभी इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

ये चारों लोग बाइक पर सवार थे। इसी बीच तेज गति की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रिक्शा से टकरा गई। जिससे वह चारों बाइक सहित सडक़ पर गिर कर घिसट गए। इसी से आई चोटों से इनकी मृत्यु हुई है।-हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद
वाहन पर ट्रिपलिंग को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। स्कूल-कालेजों में भी जानकारी दी जाती है। एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। पुलिस को भी चौकस किया जाएगा कि अगर कहीं कोई एक बाइक पर तीन या चार नजर आते हैं तो उन्हें तत्काल रोका जाए।-मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed