{"_id":"677bc15103b660241a05b619","slug":"four-lane-from-gt-road-to-mehraval-railway-station-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जीटी रोड से मेहरावल रेलवे स्टेशन तक बनेगा फोरलेन, पांच हेक्टेयर भूमि होगी क्रय-अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जीटी रोड से मेहरावल रेलवे स्टेशन तक बनेगा फोरलेन, पांच हेक्टेयर भूमि होगी क्रय-अधिग्रहण
Mon, 06 Jan 2025 05:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:11 PM IST
सार
जीटी रोड पर भांकरी के समीप आशा इंडिया सरिया फैक्टरी से मेहरावल रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क की हालत सुधरने वाली है। रेलवे का मालगोदाम बनने के कारण यहां पर मालगाड़ियों से सामान आएंगे।
विज्ञापन
फोरलेन(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ शहर में विकास की रफ्तार ने गति पकड़ ली है। जीटी रोड से मेहरावल रेलवे स्टेशन तक 28 करोड़ रुपये से फोरलेन का निर्माण होगा। जमीन अधिग्रहण के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। 90 फीसदी किसानों ने इसके लिए सहमति दे दी है। जमीन के बैनामे की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन
जीटी रोड पर भांकरी के समीप आशा इंडिया सरिया फैक्टरी से मेहरावल रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क की हालत सुधरने वाली है। रेलवे का मालगोदाम बनने के कारण यहां पर मालगाड़ियों से सामान आएंगे। इन सामान को ढोने के लिए बड़े-बड़े ट्रक-कंटेनर इसी मार्ग से गुजरेंगे। इसके लिए तीन किमी लंबे फोरलेन की स्वीकृति मिल चुकी है। निविदा भी हो चुकी है। मथुरा की फर्म को कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
फोरलेन की जमीन के लिए 90 फीसदी किसानों ने सहमति दे दी है। जल्द ही बैनामा और मुआवजा की कार्यवाही शुरू की जाएगी। - संजीव पुष्कर, एक्सईएन, निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन विज्ञापन