{"_id":"5c151416bdec225b642bb739","slug":"four-gangsters-arrested-in-police-encounter-at-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे समेत नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे समेत नकदी बरामद
Sat, 15 Dec 2018 08:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवां पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे समेत कारतूस, एक मोबाइल, चाकू व 740 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सभी शातिर किस्म के लुटेरे हैं और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके और आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि जवां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एसआई रोबिन सिंह, मनु यादव, सुरेंद्र मोहन, कांस्टेबल अजय राठी, रमन मलिक के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस रामपुर चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। शनिवार तड़के 03.20 बजे जवां की तरफ से जवां नहर पटरी पर दो बाइक आती दिखाई दीं। दोनों बाइकों पर चार युवक सवार थे। जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उनके पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इधर, बाइक सवारों ने पुलिस को अपने पीछे आते देख फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर चारों को रामपुर चौराहे के पास पकड़ लिया। तलाशी में इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चाकू तथा एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में अपने नाम रवि पुत्र सुरेश यादव हाल निवासी 23 ब्लॉक शिव इंकलेव दिचाऊ रोड नजफगढ़ दिल्ली मूल निवासी ग्राम खड़ीत थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद, सागर पुत्र राजकुमार निवासी 28 बाबा हरिदास इंक्लेव दिल्ली, मनीष पुत्र श्री कृष्ण निवासी 37 बाबा हरिदास इंक्लेव दिल्ली, हिमांशु पुत्र दिनेश पाठक उर्फ नत्थू सिंह निवासी थाना पहासू जनपद बुलंदशहर बताया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। आधार कार्ड का नंबर 975930874057 है तथा इस पर कपिल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह 11 पोखरगढ़ी बरौली अलीगढ़ लिखा हुआ है। इन्होंने जवां में एक लूट स्वीकारी है। इसके अलावा पुलिस इनके बारे में छानबीन कर रही है।