फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four days coal stock in Harduaganj thermal project

हरदुआगंज तापीय परियोजना में चार दिन का कोयला स्टॉक

Fri, 22 Oct 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four days coal stock in Harduaganj thermal project
हरदुआगंज तापीय परियोजना में चार-पांच दिन के लिए कोयला का स्टॉक हो गया है। इससे अधिकारी कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। कुछ रोज पहले तक कोयले की कमी की वजह से बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा था। दो दिन लगातार बारिश के बाद मौसम कुछ ठंडा हो गया है। उसके बाद बिजली की मांग काफी घट गई है।
विज्ञापन

इससे उत्पादक का दबाव कुछ कम हुआ है। लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर हरदुआगंज तापीय परियोजना में चल रही दो यूनिट (250-250 मेगावाट की 8 एवं 9 नंबर यूनिट) को सोमवार रात से बंद कर दिया गया है। 120 मेगावाट की सात नंबर यूनिट पहले से ही बंद है। महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर यूनिट को बंद कर दिया गया है। वहां से मांग आने के बाद इकाइयों को फिर से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद ठंड बढ़ने से मांग में कमी आई है। यह सामान्य प्रक्रिया है। जाड़े में बिजली की मांग घट जाती है। उन्होंने बताया कि अभी कोयले की दिक्कत नहीं है। कोयले आ रहे हैं। ऐसे समय में ही हमलोग कोयले का स्टॉक जमा करते हैं। हमारे पास चार-पांच दिन का स्टॉक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed