फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four buses used to run, now not even one comes in a day

Aligarh News: चार बसें चलती थीं, अब दिन में एक भी नहीं आती

Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Four buses used to run, now not even one comes in a day
कस्बे से अलीगढ़ के लिए पहले चार बसें चलती थीं। अब दिन में एक भी नहीं चलती। सुबह एक बस अलीगढ़ के लिए जाती है और शाम में लौटेगी या देर रात में इसका समय निश्चित नहीं है। इससे कस्बा सहित आसपास के 20 से ज्यादा गांवों के निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन




छात्र-छात्राओं और व्यापारियों की रोजाना अलीगढ़ के लिए आवाजाही रहती है। दोपहर बाद इनकी वापसी होती है, लेकिन दिन में रोडवेज बसें न चलने से डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




विजयगढ़ से अलीगढ़ के लिए पहले चार बसें चलती थीं। यह बसें विजयगढ़ से सासनी होते हुए अलीगढ़, विजयगढ़ से अकराबाद होते हुए अलीगढ़, विजयगढ़ से गोपी होते हुए अलीगढ़ के लिए चलती थीं और इन्हीं रास्तों से उनकी वापसी होती थी। कुछ समय पहले सभी बसें बंद कर दी गई थीं। एक सप्ताह से विजयगढ़ से अकराबाद होते हुए एक रोडवेज बस चल रही है। यह बस सुबह कस्बे से निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोेगों का कहना है कि अलीगढ़ से विजयगढ़ वापसी के लिए इस बस का समय निर्धारित नहीं है। कभी देर शाम तो कभी रात में आठ बजे तक वापसी होती है।




इनकी अपनी बात...
- रोजाना सुबह अलीगढ़ जाता हूं। पहले दिन में दो बस अकराबाद होकर अलीगढ़ जाती थी। अब दिन में एक भी नहीं चलती। अलीगढ़ से भी वापसी में रात के आठ बज जाते हैं। ऐसे में डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। - ऋषभ गिरि, आर्किटेक्ट।



-अलीगढ़ जाने-आने की समस्या बनी है। पता नहीं रहता कि रोडवेज बस सुबह जाएगी या नहीं। मेरे पापा रोजाना सीहोर तक छोड़ने जाते हैं। वापसी में हम चार-पांच लोग मिलकर सीहोर से ई रिक्शा कर विजयगढ़ लौटते हैं। -कृति गोस्वामी, स्वास्थ्य कर्मी।



- मेरी सुबह 8:30 की क्लास है। पहले सुबह सात बजे बस जाती थी तो समय से क्लास में पहुंच जाती थी। अब अकराबाद होकर जो बस जाती है, उससे क्लास मिस हो जाती है। कभी बस न होने पर पापा छोड़ने जाते हैं।- दिव्या, छात्रा, बीएएलएलबी।




- सुबह अलीगढ़ जाने के लिए पापा सीहोर तक छोड़ने जाते हैं। वहां से टेंपो से कॉलेज जाती हूं। वापसी में पापा या भाई सीहोर आकर ले जाते हैं। कम से कम दिन में एक रोडवेज बस तो अलीगढ़ से विजयगढ़ चलनी चाहिए। -गौरी सिंह, छात्रा, स्नातक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed