{"_id":"5d1a0dab8ebc3e3c703024ed","slug":"four-buffalo-died-in-people-rage-aligarh-news-ali207204336","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट की रंजिश में चार भैंसों की विषाक्त देकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट की रंजिश में चार भैंसों की विषाक्त देकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट इलाके की जनेऊ वाली गली में चार भैंसों की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या का मामला सामने आया है। भैंस पालक ने भैंसों की हत्या का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है। थाना पुलिस को मामले में तहरीर दे दी। पुलिस ने भैंसों के शवों का पोस्टमार्टम क राया है।
राकेश यादव उर्फ बूरा निवासी जनेऊ वाली गली, देहली गेट ने बताया कि वह भैंसों को पालकर उनका दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। राकेश के अनुसार रविवार की रात को भैंसों को बराबर के प्लाट में बांध दिया था। इस प्लाट को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। रात के समय भैंसों को ठीक हालत में बांधा था। सुबह भैंसों को चारा डालने के लिए प्लाट का गेट खोला तो चारों भैंस बुरी तरह से तड़प रहीं थीं। उनके मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे। तत्काल डाक्टर को बुलाया तो उसने भैंसों की हालत बिगड़ने के पीछे विषाक्त का सेवन करने का कारण बताया। डाक्टर ने उपचार भी किया। मगर, भैंसों ने दम तोड़ दिया।
आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने ही भैंसों को विषाक्त पदार्थ खिलाया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर थाना पुलिस को दे दी है। इंस्पेक्टर थाना देहली गेट के अनुसार मामले की जांच जारी है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई जारी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।