{"_id":"6605d03cd32b4a376204c9d8","slug":"four-accused-of-gang-rape-sent-to-jail-ruckus-at-the-police-station-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100783-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को भेजा जेल, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को भेजा जेल, थाने पर हंगामा
Fri, 29 Mar 2024 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:47 AM IST
सार
तीन दिन से चल रहे इस प्रकरण में बुधवार को किशोरी द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान में सामूहिक दुष्कर्म बताया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी पक्ष सकते में है। वहीं न्यायालय के आदेश के बाद किशोरी को परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया था, इसके कुछ समय बाद से ही किशोरी अचेत हो गई।
विज्ञापन
जेल भेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
होली के दिन किशोरी से दुष्कर्म करने के चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों को निर्दोष बताकर फंसाने की दलील दी। इधर, बुधवार रात किशोरी की हालत बिगड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद से गांव में तनाव है। मामले की गंभीरता को भांपकर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी आरोपों की पुष्टि हुई है। लिहाजा किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों को बृहस्पतिवार सुबह शाहपुर बरौठा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें आवास पुत्र राकेश प्रताप, बाबुद्दीन उर्फ बब्बू पुत्र श्यौदान खां, राजकुमार पुत्र राजवीर सिह और योगेश पुत्र सूरजपाल शामिल हैं। दो आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाने पर महिलाओं का हंगामा..
तीन दिन से चल रहे इस प्रकरण में बुधवार को किशोरी द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान में सामूहिक दुष्कर्म बताया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी पक्ष सकते में है। वहीं न्यायालय के आदेश के बाद किशोरी को परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया था, इसके कुछ समय बाद से ही किशोरी अचेत हो गई। कई घंटे बाद भी जब वह होश में नही आई तो परिजनों ने पुलिस की मदद से किशोरी को पं दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जिसके बाद युवती के समाज के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
इधर, बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर लगभग 50 लोग थाने पर जमा हो गए। उन्होंने पूरी घटना को फर्जी करार देकर आरोपियों को निर्दोष बताते हुए हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पुलिस जीप से ही न्यायालय भेज दिया। जिसके बाद गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।