{"_id":"6abc30d56f5b79b13a006204","slug":"told-the-female-employee-if-you-were-a-man-i-would-have-slapped-you-aligarh-news-c-2-gur1004-1078011-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला कर्मचारी से कहा...आदमी होती तो थप्पड़ मार देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला कर्मचारी से कहा...आदमी होती तो थप्पड़ मार देता
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते विधुत मजदूर संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : samvad
विद्युत वितरण खंड तालानगरी में तैनात महिला कार्यकारी सहायक ने अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार पर अभद्र व्यवहार, गाली देने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने अपने कक्ष में बुलाकर कहा कि अगर तुम आदमी होती तो थप्पड़ मार देता। विरोध करने पर उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) अरविंद नायक ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को 10 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया है।
तालानगरी विद्युत वितरण खंड में तैनात कार्यकारी सहायक अलका चौहान ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम देहात उमेश चंद जैन को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने उन्हें विभागीय कार्य के सिलसिले में अपने कक्ष में बुलाया था। आरोप है कि बिना किसी कारण वह चिल्लाने लगे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए थप्पड़ मारने की धमकी दी। इस प्रकरण में संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महिला कर्मचारी का समर्थन किया है। मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।
अधिशासी अभियंता ने आरोपों को झूठ बताया
अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता के आरोपों को झूठ बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने महिला कर्मचारी से विभागीय कार्य के संबंध में सिर्फ तेज आवाज में बात की थी। इसी बात से नाराज होकर उनके खिलाफ शिकायत की गई है। वहीं, अधीक्षण अभियंता उमेश चंद जैन ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।