फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The father said, "It would have been even more delightful if Lalla had won gold

Aligarh News: पिता बोले- अगर लल्ला सोना जीतता तो और आनंद आता

Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The father said, "It would have been even more delightful if Lalla had won gold
गुलवीर सिंह। - फोटो : Archive
जिले के धावक गुलवीर सिंह ने मंगलवार को 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। गुलवीर पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक अपने नाम किए हैं। उनके के पिता पप्पू सिंह ने कहा कि अगर लल्ला सोना जीतता तो और आनंद आता। फिर भी बेटे ने कमाल कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम चार बजे जब गुलवीर सिंह 5000 मीटर दौड़ में पदक के लिए दौड़ रहे थे, तब उनके पिता अपने खेत में धान की फसल में पानी लगा रहे थे। वह बेटे के पदक जीतने से अनभिज्ञ थे। उन्हें जब पदक जीतने की जानकारी दी गई तो पप्पू सिंह खुश हो गए। उन्होंने कहा कि दौड़ में अगर बेटा स्वर्ण पदक जीत लेता, तो और भी आनंद आता।
विज्ञापन


गुलवीर ने 13:32.75 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 10000 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में पदक की हैट्रिक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर और गांव में खुशी की लहर
गुलवीर सिंह के गांव सिरसा और उनके घर में पदक जीतने की खुशी की लहर दौड़ गई। पिता पप्पू सिंह ने कहा कि ट्रैक पर दौड़ने से पहले गुलवीर सिंह से उनके बड़े बेटे मोनू ने बातचीत की थी। दोनों ने एक-दूसरे से हालचाल पूछा। गुलवीर सिंह की पत्नी बबिता ने भी पति के पदक जीतने पर खुशी जताई है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार गुलवीर सिंह के परिजनों का स्वागत करने उनके घर पहुंचे। विवेक ने कहा कि गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है।



पुरस्कार राशि से खरीदेंगे खेत :
अलीगढ़। गुलवीर सिंह के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि एशियाई खेलों में पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि से खेत खरीदेंगे। वर्ष 2023 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर यूपी सरकार ने 75 लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed