{"_id":"66fac0f8a3353bbd99094319","slug":"four-accused-arrested-for-attacking-and-firing-on-a-young-man-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवक पर चाकू से हमला-फायरिंग करने के चार आरोपी गिरफ्तार, एक पहले ही भेजा जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवक पर चाकू से हमला-फायरिंग करने के चार आरोपी गिरफ्तार, एक पहले ही भेजा जा चुका है जेल
Mon, 30 Sep 2024 08:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:47 PM IST
सार
19 सितंबर की रात नई बस्ती निवासी आरिफ मसूदाबाद चौराहे के पास अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से आरिफ पर कई वार किए। वह बचने के लिए भागा तो पिस्टल से चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र में मसूदाबाद चौराहे के पास एक युवक पर चाकू से हमला करने व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो चाकू व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
19 सितंबर की रात नई बस्ती निवासी आरिफ मसूदाबाद चौराहे के पास अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से आरिफ पर कई वार किए। वह बचने के लिए भागा तो पिस्टल से चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली आरिफ के सिर को छूकर निकली थी। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर निगम वर्कशॉप के सामने मैदान से पुलिस ने फफाला मार्केट निवासी जुबैर उर्फ खन्ना, बाबडी मंडी निवासी आजाद, शाहजमाल निवासी कामरान व जंगलगढ़ी निवासी तालिब को गिरफ्तार किया है। जुबैर व आजाद से एक-एक तमंचे व कामरान व तालिब से एक-एक चाकू मिले हैं। जुबैर पर गैंगस्टर समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। युवक पर हमले में कुछ अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन