फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former students are representatives of AMU: Dr. Salma Shaheen

पूर्व छात्राएं एएमयू की प्रतिनिधि हैं : डॉ. सलमा शाहीन

Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former students are representatives of AMU: Dr. Salma Shaheen
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस पॉलीटेक्निक के तत्वाधान में आनलाइन पुरातन छात्र सम्मेलन हुआ। इसमें पुरातन छात्राओं के वर्तमान छात्राओं एवं शिक्षकों से संबंध, रोजगार के अवसर, छात्राओं का मार्गदर्शन तथा पाठ्यक्रमों पर पुर्नविचार जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वीमेंस पॉलीटेक्निक की प्राचार्या डा. सलमा शाहीन ने आग्रह किया कि पूर्व छात्राओं को वर्तमान छात्राओं के मार्गदर्शन एवं रोजगार प्राप्ति में सहायता एवं सरपरस्ती के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राएं वस्तुत: संस्था की प्रतिनिधि हैं और उनकी उपलब्धियां एवं सफलतायें संस्था के लिए भी गर्व का विषय हैं। कार्यक्रम में शामिल बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशिका वार्ष्णेय, बिजिनेस एनालिस्ट प्रियांशी अग्रवाल तथा आस्ट्रेलिया में टेलीकॉम सपोर्ट इंजीनियर साबिया अहमद ने रोजगार के अवसरों, सोशल नेटवर्किंग साइटों के प्रयोग तथा अन्य आनलाइन अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। पुरातन छात्रा सम्मेलन में देश विदेश के विभिन्न भागों से 67 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समन्वयक मोहम्मद अजमल कफील ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed