फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former SP MLA Rameshwar Yadav sent from Etah to Aligarh Jail

Aligarh News: पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव एटा से भेजे अलीगढ़ जेल, आगरा से किया था गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 11:01 PM IST
सार

9 जून की देर शाम को रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था। अगले दिन 10 जून को उन्हें अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग मामलों में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, लेकिन कोई भी स्वीकृत नहीं किया गया।

विज्ञापन
Former SP MLA Rameshwar Yadav sent from Etah to Aligarh Jail
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को अलीगढ़ कारागार भेज दिया गया है। नौ महीने से अधिक समय से वह एटा जिला कारागार में निरुद्ध थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8 बजे अलीगढ़ के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


हाल में 9 मार्च को ही उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा से गिरफ्तार कर एटा कारागार में निरुद्ध किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर कोतवाली नगर में 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जबकि विभिन्न मामलों में अलग-अलग थानों में इनके विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


9 जून की देर शाम को रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था। अगले दिन 10 जून को उन्हें अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग मामलों में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, लेकिन कोई भी स्वीकृत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लगातार फरार चल रहे जुगेंद्र सिंह यादव को भी पुलिस ने होली के अगले दिन आगरा से 9 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें भी इसी कारागार में निरुद्ध कर दिया गया। दोनों नेताओं के एक साथ एक ही जेल में रखे जाने को लेकर शुरू से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। किसी एक के स्थानांतरण की भी संभावना व्यक्त की जा रही थी। आखिर बृहस्पतिवार को रामेश्वर को अलीगढ़ जेल स्थानांतरित कर दिया गया।


प्रशासनिक आधार पर रामेश्वर सिंह को एटा से अलीगढ़ कारागार के लिए स्थानांतरित किया गया है। पूरी सुरक्षा के साथ सुबह अलीगढ़ के लिए भेजा गया। - अमित चौधरी, कारागार अधीक्षक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed