फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA Malkhan Singh murder case reached the threshold of decision

Aligarh News: निर्णय की दहलीज पर पहुंचा पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड

Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Malkhan Singh murder case reached the threshold of decision
जिले के प्रमुख नेता व इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके अंगरक्षक की हत्या का मुकदमा निर्णय की दहलीज पर पहुंच गया है। सोमवार को बुलंदशहर सत्र न्यायाधीश पंकज सिंह की अदालत ने मुकदमे में अंतिम बहस व साक्ष्य पेशी के लिए मंगलवार की तारीख नियत कर दी है। इसके बाद फैसला सुनाया जाएगा। हालांकि पहले फैसले की तारीख भी नियत कर दी गई थी। मगर अब मंगलवार को अंतिम बहस के बाद फैसले की तारीख तय हो सकती है।
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की मान सरोवर कालोनी स्थित आवास के बाहर 30 मार्च 2006 की शाम इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह व उनके अंगरक्षक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। यह मुकदमा उनके भाई दलवीर सिंह की ओर से दर्ज कराया गया और मुकदमे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सहित 18 आरोपी बनाए गए।
विज्ञापन

तमाम अदालती पेचीदगियों के बाद यह मुकदमा वर्ष 2009/10 में हाईकोर्ट के आदेश पर बुलंदशहर सत्र न्यायालय की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया। तब सेे वहीं विचाराधीन है। लंबे समय से चली आ रही अदालती प्रक्रिया के बाद अब आकर मुकदमा निर्णय की दहलीज पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मामले में दोनों पक्षों की बहस पूर्ण होने के बाद सत्र न्यायालय ने 17 जनवरी यानि आज मंगलवार की तारीख अंतिम साक्ष्य पेशी या बहस के लिए दिया है। इसके बाद निर्णय सुनाया जाएगा। इस विषय में खुद पैरोकारी कर रहे पूर्व विधायक के भाई दलवीर सिंह बताते हैं कि अदालत ने पहले 27 जनवरी फैसले की तारीख नियत की थी। मगर फिर अंतिम बहस/साक्ष्य पेशी का मौका देते हुए मंगलवार की तारीख नियत कर दी है। इसके बाद फैसले की तारीख नियत होेगी।
- प्रकरण में निर्णय की तारीख लगाई गई थी। मगर उससे पहले विपक्षीगण पक्ष को अंतिम बहस व साक्ष्य हेतु अंतिम अवसर 17 जनवरी को प्रदान किया गया है। अब उसके बाद फैसले की तारीख तय होगी।- राहुल उपाध्याय, डीजीसी क्राइम बुलंदशहर

- विपक्षीगण को अपनी अंतिम बहस व साक्ष्य हेतु 17 जनवरी की तारीख प्रदान की गई है। इस तारीख पर हम अंतिम बहस व संपूर्ण साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत करेंगे।- यतेंद्र पल सिंह तोमर, दुष्यंत उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह, गोपाल कृष्ण पाली अधिवक्ता विपक्षीगण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed