फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former District Panchayat President Tejveer Singh Guddu arrested

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू गिरफ्तार, गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Feb 2021 05:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat President Tejveer Singh Guddu arrested
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू - फोटो : amar ujala

पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय तक रालोद, सपा, भाजपा और प्रसपा में सक्रिय रहे जिले के इस सियासी ताकतवर की गिरफ्तारी गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में की गई है। गिरफ्तारी के समय वह जेल में निरुद्ध अपने बेटे की जमानत पैरवी के सिलसिले में दीवानी गए थे। वहां से निकलते समय पिछले गेट पर दबोच लिया। क्वारसी थाने के हिस्ट्रीशीटर (64/ए पर दर्ज) गुड्डू की गिरफ्तारी की खबर कुछ ही देर में जिले में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। पंचायत चुनाव से ऐन पहले इस गिरफ्तारी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इधर, अब बृहस्पतिवार को गुड्डू को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

 
मूल रूप से क्वार्सी के गांव सुखरावली हाल जापान हाउस लक्ष्मीबाई मार्ग निवासी तेजवीर सिंह गुड्डू की मुश्किलें 10 जनवरी की देर रात से बढऩा शुरू हुई हैं। आरोप है कि उनके दो बेटों दीपक चौधरी (जिला पंचायत सदस्य) व कार्तिक चौधरी ने अपने दोस्तों शोभांस व मोंटी ठाकुर संग मिलकर सेंटर प्वाइंट पर हुए विवाद के बाद आगरा रोड पर शहर के नामचीन उद्योगपति स्वप्निल जैन की लैंबॉरगिनी कार में इरादतन हमले के इरादे से अपनी थार गाड़ी से टक्कर मारी थी। इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर मडराक पुलिस ने उनके दोनों बेटों व दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार किया था, जबकि कार्तिक व मोंटी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन


इधर, सिविल लाइंस में तेजवीर सिंह गुड्डू व उनके परिवार के खिलाफ जमीनी धोखाधड़ी दो मुकदमे 8/9 मई 2019 को दर्ज हुए थे, जिनमें से एक मुकदमे में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जबकि दूसरे में एफआईआर (अंतिम रिपोर्ट) लगने के बाद न्यायालय से वापस होने पर अग्रिम विवेचना चल रही है। जमीनी धोखाधड़ी के इसी मुकदमे में सिविल लाइंस पुलिस ने अब गैंगेस्टर एक्ट के तहत गुड्ड, उनके दोनों बेटों दीपक व कार्तिक एक अन्य असलम पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें अपने आपराधिक व राजनीतिक रसूख के दम पर गैंग बनाकर जमीन हथियाने का कारोबार करने का आरोप है। बुधवार दोपहर करीब ३ बजे इसी मुकदमे में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व उनकी टीम ने तेजवीर सिंह गुड्डू को दीवानी के सीमा फाटक साइड गेट से पैदल निकलते समय दबोच लिया। वहीं जेल में निरुद्ध उनके दोनों बेटों पर भी गैंगेस्टर तामील कराया गया है। बता दें कि गुड्डू आदि पर जमीनी धोखाधड़ी का ताजा मुकदमा क्वार्सी में भी जनवरी माह में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तेजवीर सिंह गुड्डू पर जमीनी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दो मुकदमे सिविल लाइंस व एक ताजा क्वार्सी में दर्ज हुआ है। इसी आधार पर गुड्डू के अलावा उनके दोनों बेटों व एक अन्य असलम पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है। बाकी कार्रवाई जारी है। -मुनिराज जी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed