फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former army man shot dead

Aligarh News: निर्माणाधीन मकान में सो रहे पूर्व सैन्यकर्मी को मारी गोली, हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 30 Mar 2025 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 04:25 PM IST
सार

मकान बनवा रहे पूर्व सैन्यकर्मी को हमलावरों ने गोली मार दी।  पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Former army man shot dead
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास ड्रीम सिटी काॅलोनी में 29 मार्च दोपहर निर्माणाधीन मकान में सो रहे पूर्व सैन्यकर्मी को गोली मार दी गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजकर पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से अकराबाद के गांव स्वामी मोहनपुर निवासी सेना से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय रामवीर सिंह बौनेर स्थित ड्रीम सिटी काॅलोनी में मकान बनवा रहे हैं। 29 मार्च को मजदूर काम पर नहीं आए। वे दोपहर में निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर सोए थे, तभी दो बजे करीब दो युवक आए और तमंचे से फायर कर भाग गए। गोली रामवीर सिंह के कमर के निचले हिस्से में लगी। 
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। खबर पर पुलिस भी आ गई। गांव से आए परिजनों ने किसी तरह की रंजिश या विवाद से इंकार किया है। पुलिस ने घायल रामवीर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार अभी तक हमले का कारण उजागर नहीं हुआ। सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है। कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed