{"_id":"5ea498df8ebc3e903730021f","slug":"foreign-women-linger-on-the-streets-adm-city-made-living-arrangements-city-office-news-ali23221105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला सड़कों पर भटकी, एडीएम सिटी ने की रहने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला सड़कों पर भटकी, एडीएम सिटी ने की रहने की व्यवस्था
विज्ञापन
लॉक डाउन के चलते सड़कों पर भटकने को मजबूर यूक्रेन की एक महिला को जिला प्रशासन ने शनिवार का रहने के लिए गेस्ट हाउस दिलवाया। महिला ने शनिवार को डीएम कार्यालय में अपनी परेशानी को लेकर गुहार लगाई थी। महिला की समस्या पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने वरुणालय गेस्ट हाउस में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कराई।
मूलरूप से यूक्रेन की रहने वाली गंर्धविका ने बताया कि पिछले 20 साल से वह वृंदावन में रहकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन है। वहां वह इस्कॉन मंदिर में रहती है। पिछले दिनों उसके एक साथी की ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के चलते हालत खराब हो गई। मथुरा जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद साथी की जेएन मेडिकल कालेज लेकर आई। शुक्रवार रात को जैसे-तैसे उसने मेडिकल कालेज के बाहर रहकर सड़कों पर सोकर रात गुजारी। इतना ही नहीं उसे खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं मिला है।
परेशान होकर जिलाधिकारी कार्यालय में गुहार लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी को मामला सौंपा। एडीएम सिटी ने वरुणालय गेस्ट हाउस में उसके रहने का इंतजाम कराया है। इधर, कलक्ट्रेट में विदेशी महिला के अचानक से पहुंचने पर खलबली मच गई। आनन फानन में वहां एलआईयू की विदेश शाखा से जुड़ी बीट देखने वाले अफसर पहुंच गए। उन्होंने महिला से बातचीत की। मामला रहने खाने की समस्या का मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।