फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Foreign Students comeing in amu for study

विदेशी छात्रों को भा रही है एएमयू

Fri, 06 Dec 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Foreign Students comeing in amu for study
दीपक शर्मा
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहले की अपेक्षा अब विदेशी छात्रों को अधिक आकर्षित कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में यहां पर पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में दो गुना इजाफा हुआ है। पांच वर्ष पहले करीब 350 विदेशी छात्र यहां पढ़ते थे, जबकि अब यह संख्या 715 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक विदेशी छात्र यमन और थाईलैंड के हैं। पाकिस्तान की भी एक छात्र यहां पर अध्ययन कर रही है।
एएमयू में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की बात करें तो यहां पर अफगानिस्तान के 42 छात्र पढ़ रहे हैं। अमेरिका के दो, बांग्लादेश के 60, कनाडा के 3, मिश्र के 7, एकोडोरिया के 2, ईरान के 15, इंडोनेशिया के 66, ईराक के 29, जार्डन के 49, लीबिया के 2, मॉरीशस के 8, नेपाल के 20, न्यूजीलैंड के 1, नाइजीरिया का 1, फलस्तीन के 13, पाकिस्तान की 1, सूडान के 3, सोमालिया से 1, सीरिया से 1, थाईलैंड से 117, तुर्कमेनिस्तान से 21, यमन से 151 विद्यार्थी यहां पर पढ़ रहे हैं। इनमें 153 छात्राएं हैं। इसके अलावा 170 एनआरआई विद्यार्थी भी हैं, इनमें 65 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

431 विद्यार्थी ग्रेजुएशन कर रहे हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में 125 और रिसर्च में 229 विद्यार्थी हैं। इस तरह विदेशी विद्यार्थियों को सर सैयद का यह चमन खूब रास आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब किसी विश्वविद्यालय की रैंकिंग बढ़ती है तो इसका बेहद सकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बना रहे। शांति की स्थिति रहे तो विदेशी छात्र आकर्षित होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय में अनुशासन की स्थिति में भी सुधार हुआ है। इसके अलावा भारत के जिन देशों के साथ संबंध बेहतर हो रहे हैं, उन देशों के विद्यार्थी भी यहां पर पढ़ने आ रहे हैं।’
- डॉ. राहत अबरार, एसोसिएशन एमआईसी, एएमयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed