{"_id":"6328c62e83e15918fd17dd59","slug":"for-amuta-election-prof-braj-bhushan-appointed-as-the-new-chief-electoral-officer-city-office-news-ali3007569137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमुटा चुनाव के लिए प्रो. ब्रजभूषण बने नए मुख्य चुनाव अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमुटा चुनाव के लिए प्रो. ब्रजभूषण बने नए मुख्य चुनाव अधिकारी
सार
हालांकि, अध्यक्ष पद पर प्रो. चांदनी बी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। चुनाव रद्द के बाद जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय और कुलपति को घेरा था। शिक्षक संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर बृजभूषण सिंह को बनाए जाने से पिछले दिनों हिंदू-मुस्लिम को लेकर विश्वविद्यालय की छवि डैमेज हुई, उसी को कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका 100 फ़ीसदी पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के प्रोफेसर बृजभूषण सिंह को एएमयू शिक्षक संघ का चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एएमयूटीए
के मानद सचिव प्रोफेसर नजमुल इस्लाम की सिफारिश पर की गई है। वह प्रोफेसर मुजाहिद बेग की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने मुख्य चुनाव अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मुजाहिद बेग ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के लिए चुनाव अधिकारी की तलाश शुरू हो गई थी। चुनाव अधिकारी का फैसला अमुटा ईसी को लेना था। कुलपति ने 14 सितंबर को चुनाव सांविधानिक प्रक्त्रिस्या से न होने के चलते उसे रद्द कर दिया था। 15 सितंबर को सचिव व संयुक्त सचिव पद पर चुनाव होना था। हालांकि, अध्यक्ष पद पर प्रो. चांदनी बी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। इनमें दो हिंदू शिक्षक निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए थे। चुनाव रद्द के बाद जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय और कुलपति को घेरा था। उन्होंने सांप्रदायिक होने का आरोप भी लगाया था। इसके जवाब में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षक संघ में गैर मुस्लिम के अध्यक्ष सहित कई पदों पर होने की जानकारी भी दी गई थी। शिक्षक संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर बृजभूषण सिंह को बनाए जाने से पिछले दिनों हिंदू-मुस्लिम को लेकर विश्वविद्यालय की छवि डैमेज हुई, उसी को कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका 100 फ़ीसदी पूरा करने का प्रयास रहेगा। मेरा पूरा जोर शिक्षकों की मतदाता सूची को लेकर है, जो भी शिक्षक स्टॉक क्लब का सदस्य बनना चाहते हैं, वह दो दिन में अपना पंजीकरण स्टाफ क्लब में में करा लें।
-प्रोफेसर बृजभूषण सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी शिक्षक संघ एएमयू