फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For 22 years, high tension lines have been supported by bamboo poles.

Aligarh News: 22 साल से बांस-बल्लियों के सहारे हाईटेंशन लाइन

Sat, 18 Apr 2026 03:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
For 22 years, high tension lines have been supported by bamboo poles.
क्षेत्र के गांव चमन नगरिया में 2004 में राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत डाली गई हाईटेंशन लाइन अभी भी बांस-बल्लियों के सहारे है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव के बीच से होकर गुजर रही यह लाइन खुले तारों और जर्जर पोलों के चलते हादसों को न्योता दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बांस-बल्लियों के सहारे पड़ी केबलों से कई बार पशु, बच्चे और युवक झुलस चुके हैं। सुधार लगाने के लिए 27 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार होने के बावजूद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द लाइन शिफ्ट कराने की मांग की है, अन्यथा बड़े हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लाइन हटवाने के लिए किया था मतदान का बहिष्कार

ग्रामीणों ने बताया कि मध्यावधि चुनाव के दौरान हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग को लेकर गांव ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था, जिससे करीब तीन घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बारिश के मौसम में मकानों की दीवार भीग जाती है। केबलों की वजह से अक्सर करंट दीवार में आ जाता है। कई बार करंट की चपेट में बच्चे व पशु भी आए हैं। - प्रेमपाल सिंह कुशवाह स्थानीय निवासी।


हाई टेंशन लाइन इतनी नीचे हैं कि बड़े वाहनों को गांव के रास्तों में से निकलने में काफी परेशानी होती है। लोगों को लकड़ी के सहारे केबल ऊपर उठानी पड़ती हैं। - देवेंद्र बघेल स्थानीय निवासी।




पूर्व में कई बार विद्युत लाइन को हटाने के लिए प्रयास किए हैं, किंतु कोई भी सफलता नहीं मिली है। लटकी हुई केबलों से गांव में हमेशा खतरे की स्थिति बनी रहती है। कई बार हादसे से भी हो चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। - अर्चना बघेल, ग्राम प्रधान चमन नगरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed