Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Follow-up clinic started at JN Medical College for Corona patients

कोरोना मरीजों के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में फालोअप क्लीनिक प्रारंभ

Fri, 28 May 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Follow-up clinic started at JN Medical College for Corona patients
कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद भी मरीजों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने कोविड-19 से उबरने वाले लोगों के लिए एक फालोअप क्लीनिक प्रारंभ किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि क्लीनिक ट्रॉमा सेंटर के पास स्थित कैंटीन भवन से चलेगा। जहां शुक्रवार को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शुक्रवार को सुबह 9बजे से 11 बजे तक मरीज देखे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को क्लीनिक में अपनी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और इलाज से संबंधित कागजात दिखाने होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि उनके यहां ब्लैक फंगस के मरीजों का सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें चिकित्सकों की सघन निगरानी में रखा गया है। साथ ही ब्लैक फंगस के जो अन्य मरीज भर्ती हैं उनके संबंध में एहतियात बरती जा रही है कि उनके ऑपरेशन की स्टेज न आए। हालांकि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत घट गए हैं। अब न तो बेड का संकट है और न ऑक्सीजन का संकट है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed