फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flights resume 48 hours after plane crash

अलीगढ़ः प्रशिक्षु विमान दुर्घटना के 48 घंटे बाद उड़ानें शुरू

Wed, 14 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Flights resume 48 hours after  plane crash
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर रविवार को प्रशिक्षु विमान को लैंड कराने के दौरान हुई दुर्घटना के 48 घंटे बाद फिर से उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। नागरिक उड्डयन विभाग की मंजूरी के बाद प्रशिक्षु विमानों को उड़ाने के संबंधी स्थानीय प्रशासन ने फ्लाइंग एकेडमियों के संचालकों को हरी झंडी दिखाई। इधर, दुर्घटना के संबंध में डीजीसीए जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार सुबह 10:30 बजे करीब एंबिशन एविएशन फ्लाइंग एकेडमी का विमान लोकल प्रशिक्षु उड़ान पूरी कर रन-वे पर लैंड करते वक्त क्रैश हो गया था। अनियंत्रित विमान रन-वे से करीब 25 मीटर तक घिसटता हुआ कच्ची मिट्टी में जा पहुंचा था। गनीमत रही कि जहाज में आग नहीं लगी। इसमें सवार प्रशिक्षु पायलट और उसे प्रशिक्षण दे रहा पायलट सकुशल बच गए। घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। सोमवार को दिल्ली से डीजीसीए की दो सदस्यीय टीम जांच के लिए आई। टीम में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, एयर सेफ्टी ब्यूरो के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने दुर्घटना के समय प्लेन को उड़ा रहे प्रशिक्षु पायलट और उन्हें प्रशिक्षण दे रहे पायलट से वार्ता कर दुर्घटना के बारीकी जानी थी। इसके बाद विमान के जैक पर लगाकर उसका इंजन खुलवाया गया था। इंजन की जांच के बाद पूरे विमान का निरीक्षण कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर ले गए।। सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में डीजीसीए के अधिकारी जांच कर रहे हैं। उड़ानों पर लगी रोक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed