फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flight from Aligarh Airport

Aligarh Airport: पिछले साल 25 दिसंबर से बंद है उड़ान, जुलाई तक भी नहीं हो सकेगी शुरू, ये हैं वजह

Tue, 18 Mar 2025 10:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

25 दिसंबर 2024 को कोहरे का हवाला देकर उड़ान बंद की गई थी। उस समय घोषणा की गई थी कि फरवरी 2025 में उड़ान शुरू हो जाएगी। अभी भी जुलाई तक उड़ान शुरू होने की संभावना कम नजर आ रही है।

विज्ञापन
Flight from Aligarh Airport
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एक मात्र उड़ान अब जुलाई तक संचालित नहीं हो सकेगी। लखनऊ में एयरपोर्ट रनवे पर कारपेटिंग का काम हो रहा है। जिसके चलते उड़ान रोकी गई है। यहां से लखनऊ के लिए सप्ताह में दो उड़ान संचालित होती हैं।

विज्ञापन


25 दिसंबर 2024 को कोहरे का हवाला देकर उड़ान बंद की गई थी। उस समय घोषणा की गई थी कि फरवरी 2025 में उड़ान शुरू हो जाएगी। उड़ान संचालित करने वाली कंपनी के विशाल गर्ग कहते हैं कि नुकसान से बचने के लिए हमने अपने एयरक्राफ्ट भोपाल-खजुराहो रूट पर भेज दिए हैं। जब सर्दियों का मौसम समाप्त हुआ तो लखनऊ में रनवे पर काम शुरू हो गया। इसी के चलते उड़ान में देरी हो रही है।
विज्ञापन


फ्लाइंग क्लब के हैंगर बनने का काम तीन दिन बाद शुरू होगा
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर संचालित होने वाले चौथे फ्लाइंग क्लब रेड बर्ड के एयरक्राफ्ट के लिए हैंगर बनाए जाने का काम तीन दिन बाद शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एयरपोर्ट पर अभी तीन फ्लाइंग क्लब संचालित हो रहे हैं। रेड बर्ड चौथा फ्लाइंग क्लब होगा जो यहां पर प्रशिक्षण उड़ान के साथ एविएशन सेक्टर के अन्य कोर्स शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed