फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five were promised, three e-buses did not run even after three months

Aligarh News: पांच का वादा हुआ था, तीन माह बाद भी नहीं चलीं तीन ई-बसें

Sat, 28 Jun 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five were promised, three e-buses did not run even after three months
करीब तीन माह पहले खैर से अलीगढ़ के बीच पांच ई बसों के संचालन का वादा हुआ था। दो बसें परिवहन विभाग ने चला भी दीं, लेकिन तीन बसें तीन माह बाद भी नहीं चल सकीं। इससे खैर से अलीगढ़ आने और जाने में लोगों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

खैर से प्रतिदिन करीब चार हजार लोग अलीगढ़ आते-जाते हैं। इनमें वकील, विद्यार्थी, व्यापारी, वादकारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। ई बसें एसी वाली हैं। इनमें खैर से अलीगढ़ शहर के सूतमिल चौराहे तक 30 रुपये किराया है, जबकि नोएडा से अलीगढ़ अथवा अलीगढ़ से नोएडा चलने वाली जनरथ (एसी बस) का किराया 65 रुपये पड़ता है। ऐसे में लोगाें को लगभग आधे दाम पर खैर से अलीगढ़ और अलीगढ़ से खैर के लिए ई बसों से आवागमन पड़ता है।
विज्ञापन

यही वजह है कि लंबे समय से खैर के लोग ई बसों का संचालन शुरू कराने की मांग करते आ रहे थे। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर के प्रयास से मार्च माह के प्रथम सप्ताह में खैर-अलीगढ़ के बीच दो ई बसों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन अन्य तीन बसों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे में भीषण गर्मी में निजी बसों, डग्गामार वाहनों अथवा रोजवेज की साधारण बसों के जरिये ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर का कहना है कि परिवहन निगम आरएम से उनकी बात हुई है। आरएम ने बताया है कि निगम के यार्ड में ई बसें मौजूद हैं, लेकिन कुछ पार्ट्स की कमी के कारण उनका संचालन नहीं कराया जा रहा। जुलाई माह के अंत तक तीन और ई बसों का संचालन खैर के लिए शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed