फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five months pregnant wife strangled to death

Aligarh: पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटा, थाने पहुंचा पति, हत्या की यह वजह आ रही सामने

Thu, 02 Nov 2023 11:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:38 PM IST
सार

सद्दीक व उसके बडे़ भाई अतीक की शादी गुल्फशा व उसकी बड़ी बहन मुनीश से एक साथ 30 अप्रैल 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सद्दीक व गुल्फशा के बीच अनबन रहती थी। 2 नवंबर को गुल्फशा की पति से कहासुनी हो गई। मकान के ऊपर वाले कमरे में सद्दीक ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद थाने में जाकर आत्म समर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Five months pregnant wife strangled to death
मृतका गुल्फशा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल के मोहल्ला कानूनगो में पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने पर जाकर समर्पण कर अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में रखवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की सूचना पाकर मृतका के परिजन व गांव के सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए। आरोपी व अन्य परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ला कानूनगो निवासी सद्दीक व उसके बडे़ भाई अतीक की शादी गौंछी तहसील बल्लभगढ जिला फरीदाबाद निवासी गुल्फशा व उसकी बड़ी बहन मुनीश से एक साथ 30 अप्रैल 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सद्दीक व गुल्फशा के बीच अनबन रहती थी। बीती 25 सितंबर को गुल्फशा के पिता जहरूद्दीन ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की थी। एक माह पहले गुल्फशा अपने मायके चली गई। जहां उसने अपने मायके वालों से पति द्वारा अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बहन विलाप करते हुए

जिस पर गुल्फशा के परिजनों ने उसे ससुराल भेजने से इंकार कर दिया था। इस पर सद्दीक के परिजन रिश्तेदार व समाज के लोगों के साथ जाकर समझौता कराकर बहू को मायके से वापस ससुराल ले आये थे। 2 नवंबर को गुल्फशा की पति से कहासुनी हो गई। मकान के ऊपर वाले कमरे में सद्दीक ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद थाने में जाकर आत्म समर्पण कर दिया। घटना के बाद से आरोपी के परिजन घर से फरार हैं। 

इस संबंध में देर शाम मृतका के पिता जहरुद्दीन की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा लिखे जाने की तैयारी हो रही है। वहीं मोहल्ले में इस हत्या को लेकर चर्चा है। कस्बे में भी इसको लेकर गहमागहमी है। जहरूद्दीन ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी मुनीश ने घटना की जानकारी उसे दी थी। ससुरालीजन उसकी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed