फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five lakh rupees were taken in the name of a job at JN Medical College

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज नौकरी के नाम पर पांच लाख लिए

Tue, 08 Sep 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were taken in the name of a job at JN Medical College
जेएन मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के भगवानगढ़ निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में हमदर्द नगर जमालपुर निवासी धर्मेंद्र पर आरोप लगाया है। नरेश के अनुसार धर्मेंद्र ने जेएन मेडिकल कॉलेज में अपनी नौकरी का हवाला देते हुए उन्हें, उनके बहनोई गजेंद्रपाल और भांजे अर्जुन को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले तीनों से पहचान संबंधी दस्तावेज लिए गए और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए गए।



आरोप है कि नौकरी की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर धर्मेंद्र ने पांच लाख रुपये ले लिए। तीनों जब ज्वाइन करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो लेटर फर्जी होने की जानकारी हुई। कई महीने तक आरोपी टालमटोल करता रहा। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed