{"_id":"67d5dcf07ee5a591e006b269","slug":"firing-took-place-after-the-phuldol-fair-in-kheda-village-of-khair-khar-news-c-2-1-gur1003-629304-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर के गांव खेड़ा में फूलडोल मेले के बाद हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर के गांव खेड़ा में फूलडोल मेले के बाद हुई फायरिंग
विज्ञापन
कोतवाली खैर के गांव खेड़ा में होली के बाद होने वाले फूलडोल मेले के समापन पर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे फायरिंग हो गई। इससे मेले में भगदड़ मच गई। कुछ दिन पहले ही गांव के दो पक्षों में नाली की निकासी को लेकर विवाद हो गया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। माना जा रहा है कि इसी विवाद में मेले में फायरिंग की गई है।
मेले में भीड़भाड़ को देखते हुए ग्राम प्रधान ने पूर्व में सूचित कर पुलिस बुला ली थी, लेकिन शाम के समय जैसे ही मेला समापन के करीब पहुंचा तो पुलिस वहां से चली गई। यही मौका देख कर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
गांव के दोनों पक्ष फायरिंग को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए, लेकिन किसी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है। खैर सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व विवाद के चलते दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। जांच हो रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।