फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing in JN medical college Aligarh canteen for extortion

AMU: रंगदारी के लिए मेडिकल कॉलेज कैंटीन में फायरिंग, एक आरोपी दबोचा, तीमारदारी में आई महिला गिरने से घायल

Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

एएमयू में मुदस्सिर खान लंबे समय से ठेके पर कैंटीन चलाते हैं। उनका आरोप है कि काफी समय से उन्हें इलाके का ही अदनान गोल्डन नाम का अपराधी रंगदारी के लिए परेशान करता आ रहा है। रविवार शाम भी उसका कॉल आया था और पचास हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी गई। मगर उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद देर रात अदनान गोल्डन व अन्य लोग उसके पास कैंटीन पर पहुंचे और उन्होंने आते ही हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Firing in JN medical college Aligarh canteen for extortion
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में रविवार रात रंगदारी से जुड़े विवाद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। आरोप तोडफ़ोड़ किए जाने का भी है। इस दौरान वहां तीमारदारी में आई एक महिला भागते समय गिरने से जख्मी हो गई। हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी है। इस घटना में बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान की गई है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार एएमयू में मुदस्सिर खान लंबे समय से ठेके पर कैंटीन चलाते हैं। उनका आरोप है कि काफी समय से उन्हें इलाके का ही अदनान गोल्डन नाम का अपराधी रंगदारी के लिए परेशान करता आ रहा है। रविवार शाम भी उसका कॉल आया था और पचास हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी गई। मगर उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद देर रात अदनान गोल्डन व अन्य लोग उसके पास कैंटीन पर पहुंचे और उन्होंने आते ही हवाई फायरिंग कर दी। कैंटीन में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है। 
विज्ञापन


साथ में मुसव्विर को सीधे निशाना बनाया गया। मगर वह बच गया। बाद में यह धमकी देते हुए आरोपी भाग गए कि अगर रुपये नहीं दिए तो कैंटीन बंद कर देना। इस दौरान किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने खुद को बचाया। मगर भगदड़ मचने पर मेडिकल कॉलेज में किसी की तीमारदारी में आई पुरानी चुंगी की फरजाना नाम की महिला भागते समय गिरने पर हाथ में पाइप लगने से जख्मी हो गई। जिसका मेडिकल में ही उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर इलाका सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह के अनुसार आरोप रंगदारी मांगने का है। देनदारी का भी विवाद निकलकर आ रहा है। अदनान गोल्डन नामजद व उसके अज्ञात साथी आरोपी बनाए हैं। एक आरोपी अदनान का रिश्तेदार दानिश गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed