फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire in Saree showroom aligarh

अलीगढ़: साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा

Sun, 06 Oct 2019 04:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in Saree showroom aligarh
आग बुझाते अग्निशमन कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के बेहद घने बाजार मामू भांजा में शनिवार दोपहर एक साड़ी शोरूम में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। घने इलाके में बनी मार्केट की दुकान में आग लगने से आसपास के अन्य शोरूम संचालकों के बीच खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने इलाका वासियों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शोरूम मालिक सतनाम के अनुसार करीब 25 लाख का माल आग से जल गया। सतनाम सिंह निवासी जीटी रोड की मामू भांजा में जसवंत साड़ी शोरूम के नाम से दुकान है। सतनाम के अनुसार दो मंजिला शोरूम के निचले तले पर रिटेल की दुकान है और ऊपर के माले में स्थित गोदाम में माल रखा रहता है।
विज्ञापन


वाकया दोपहर करीब एक बजे का है। गोदाम से अचानक से आग की लपटें उठने लगीं। गोदाम में जाकर देखा तो साड़ियों सहित अन्य कपड़ों में आग की लपटे उठ रहीं थी। तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आग लगने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घरों की सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू करने की कोशिश की। इसी बीच फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। टीम ने इलाका वासियों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। सतनाम के अनुसार त्योहारी सीजन के चलते गोदाम में करीब 25 लाख का माल बिक्री को रखा था। आग ने पूरा माल स्वाह कर दिया है। आग किस कारण से लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।


फायर सेफ्टी अधिकारी संजय जयसवाल के अनुसार दमकल टीम ने आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया। माल हानि हुई है, जनहानि नहीं हुई। आग लगने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed