फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out in three shops of the fruit market

Aligarh: देर रात फल मंडी की तीन दुकानों में लगी आग, चार दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं, लाखों का नुकसान

Tue, 22 Apr 2025 10:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 10:36 AM IST
सार

सारसौल फल मंडी में एक दुकान में आग लग गई। उसके पड़ोस की दो दुकानों में उससे आग लग गई। आग को बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ियां लगाईं गईं। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in three shops of the fruit market
फल मंडी में आग लगने के बाद दुकान से उठतीं लपटें - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित फल मंडी में 21 अप्रैल रात 12 बजे के करीब तीन दुकानों में आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देर रात तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई थीं।

विज्ञापन

आग से जले फलबन्नादेवी पुलिस के अनुसार सारसौल फल मंडी में सराय सुल्तानी निवासी इरशाद की विशाल फ्रूट कंपनी के नाम से दुकान है। रात दुकान से अचानक धुंआ उठता हुआ देखा गया। फिर अचानक आग लग गई। देखते ही देख आग विकराल हो गई, पड़ोस की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान वहां पर दुकान पर फल और अन्य माल भी उतारा जा रहा था।
विज्ञापन

आग लगने पर इकट्ठे हुए लोगसूचना पर दुकान स्वामी के अलावा थाना बन्नादेवी पुलिस व दमकल की टीम पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। बन्ना देवी के अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लगना माना जा रहा है, कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed