Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out in the AC of Aligarh CMS office

Aligarh News: सीएमएस कार्यालय के एसी में लगी आग, मरीज बनवा रहे थे पर्चे, तभी मची अफरा-तफरी

Fri, 02 May 2025 12:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 12:18 PM IST
सार

मरीज पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े थे। अचानक सीएमओ कार्यालय के एसी में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Fire broke out in the AC of Aligarh CMS office
मलखान सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय में एसी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) कार्यालय में लगे एसी में 1 मई को सुबह आठ बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय कार्यालय से 10 मीटर की दूरी पर पर्चे बनवाने के लिए मरीजों की कतार लगी हुई थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी केपी सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह कार्यालय से धुआं निकलता दिखाई दिया। अंदर झांक कर देखने पर आग लगी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सुरक्षाकर्मी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझा दी थी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी थी। मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने कहा कि पिछले दिनों अस्पताल की वायरिंग पर 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद फायर सेफ्टी को लेकर ऑडिट में सवाल उठाए गए थे। उन्होंने घटना की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed