फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in factory while filling chemical in tanker

Aligarh: टैंकर में केमिकल भरते समय फैक्टरी में लगी आग, हुए धमाके, दो झुलसे, मदरसे के बच्चे दीवार फांदकर भागे

Sun, 30 Jun 2024 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 11:35 PM IST
सार

एक टैंकर में केमिकल भरा जा रहा था। अचानक पाइप फटने से आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में दो बड़े धमाके हुए, जिनकी आवाज 500 मीटर दूर तक लोगों ने सुनीं। धमाका इतना तेज था कि टीन शेड का एक हिस्सा उड़ गया। कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे।

विज्ञापन
Fire breaks out in factory while filling chemical in tanker
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद राख हुआ केमिकल से भरा टैंकर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित श्री बाला जी केमिकल्स फैक्टरी में 30 जून दोपहर टैंकर में केमिकल भरते समय अचानक पाइप फट गया और आग लग गई। आग फैलती गई और फैक्टरी में धमाके होने लगे। लोगों में दहशत फैल गई। दहशत में पास में स्थित मदरसे में पढ़ने वाले 100 से अधिक बच्चे जान बचाने के लिए दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुटा है। 

विज्ञापन


हादसा 30 जून दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस समय एक टैंकर में केमिकल भरा जा रहा था। अचानक पाइप फटने से आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में दो बड़े धमाके हुए, जिनकी आवाज 500 मीटर दूर तक लोगों ने सुनीं। धमाका इतना तेज था कि टीन शेड का एक हिस्सा उड़ गया। कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी बीच कुशल शर्मा और देव आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद फैक्ट्री के दरवाजे पर लगा ताला
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के आसपास खेतों में काम कर रहे चश्मदीदों की माने तो आग की लपटें करीब 30 फीट ऊंची थीं। फैक्टरी में एक के बाद एक कुल नौ धमाके हुए। पास के घरों में रहने वाले लोग घर खाली कर जंगलों की ओर चले गए। टप्पल से वैना जाने वाला लिंक रोड जाम हो गया। लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे तक फैक्टरी में आग की लपटें दिखाई दीं। इतनी नहीं करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में काला धुआं छाया रहा। यह फैक्टरी पिछले करीब चार वर्षों से यहां संचालित है। आगजनी की घटना के बाद से फैक्टरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है।

केमिकल फैक्टरी में आग की सूचना पर दमकल टीम के साथ टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में कोई हताहत या माल की हानि नहीं हुई है। सभी कर्मचारी सुरक्षित है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। - सत्यवीर सिंह, थानाध्यक्ष टप्पल
टैंकर भरते समय अचानक एक पाइप फटने के कारण आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उस समय फैक्टरी में तीन-चार कर्मचारी कार्य कर रहे थे। सभी सुरक्षित हैं। टैंकर पूरी तरह से जल गया है। - दिनेश शर्मा पूर्व प्रधान, फैक्टरी संचालक

फैक्ट्री में आगजनी के बाद हुए धमाकों से दहशत में आकर मदसरे के बच्चे इसी सीढ़ी का सहारा लेकर जंगलों की ओर भागे
आग की ऊंची लपटों और धमाकों से दहशत में आए लोग

मौलाना अमजद खान ने बताया कि करीब 12 बजे हम बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी अचानक फैक्टरी से आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दी। देखते ही देखते तेज आवाज में धमाके होने लगे जिससे बच्चे दहशत में आ गए। पूरे मदरसे में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, हादसे के समय फैक्टरी के पीछे पशु चरा रहे एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब 12 बजे फैक्टरी में आग लगी। पहले तेज धमाके से टिनशेड हवा में उड़ गया। पशु भी भयभीत होकर भागने लगे। वहीं फैक्टरी से करीब 100 मीटर दूर स्थित मकान में रहने वाली जरीना खान ने बताया कि आग लगने के बाद कई धमाके हुए जिससे हम अपने घरों से निकल गए। बाहर देखा तो पूरा सड़क जाम था। कोई फैक्टरी के पास नहीं जा रहा था। वहीं, जमालू ने बताया कि फैक्टरी में धमाके से हम दहशत में आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed