फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out at tent shop; all stock gutted.

Aligarh News: टेंट की दुकान में लगी आग, जला सारा सामान

Sun, 21 Jun 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at tent shop; all stock gutted.
आग की लपटों से जला टेंट का सामान। संवाद  - फोटो : samvad
गांव हुसेपुर निवासी विनोद कुमार की अलीगढ़ रोड चौराहे पर स्थित टेंट की दुकान में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विनोद ने बताया है कि वह शुक्रवार शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। लोगों ने तत्काल दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी होने पर वह भी मौके पर आ गए। सूचना देने के बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया है कि आग से 90 गद्दे, 200 रजाइयां, 125 कुर्सियां, 20 फर्श, 25 चादरें, छह मेज, 50 मैट के बंडल, पांच जयमाला कुर्सियां, 14 चांदनी सहित अन्य सामान जला है। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed