फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out at hotel; two teenagers save their lives by jumping from the roof.

Aligarh News: होटल में लगी आग, दो किशोरों ने छत से कूदकर बचाई जान

Sun, 21 Jun 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at hotel; two teenagers save their lives by jumping from the roof.
होटल से उठती आग की लपटें। स्रोत : वीडियो ग्रैब
नादा बाईपास रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग के बीच दो किशोर होटल में फंस गए। उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:44 बजे की है। वायरलेस के माध्यम से अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नादा बाईपास रोड स्थित प्रेम होटल में आग लग गई है।
विज्ञापन


बन्नादेवी अग्निशमन केंद्र से फायर स्टेशन ऑफिसर संजीव कुमार के साथ दो दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। जब फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि होटल के बाहरी हिस्से में बनी एक दुकान में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान से उठने वाले काले और घने धुएं ने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया था। होटल के कमरों में विजिबिलिटी शून्य हो गई थी और लोगों का दम घुटने लगा था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि टीम होटल के भीतर दाखिल हुई और होटल में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed