फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   find DAra shikoh tomb in Humayun tomb is lkie impossible

हुमायूं के मकबरे में दारा शिकोह की कब्र का पता लगाना मुश्किल है : प्रोफेसर मूसवी

Fri, 08 Jan 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
find DAra shikoh tomb in Humayun tomb is lkie impossible
भारत सरकार की ओर से दिल्ली में हुमायूं के मकबरे में दारा शिकोह की कब्र की तलाश की जा रही है। इसके लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय इतिहास विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर शीरी मूसवी से भी सलाह ली गई है। प्रोफेसर मूसवी का कहना है दारा शिकोह की कब्र को तलाश करना करीब-करीब नामुमकिन सा है, क्योंकि हुमायूं के मकबरे में 150 कब्रें हैं और किसी भी कब्र पर कोई इबारत नहीं लिखी है, जिससे शिनाख्त कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

प्रोफेसर मूसवी कहती हैं कि हुमायूं का मकबरा मुगल परिवार का कब्रिस्तान रहा है और वहां पर शाही परिवार के अन्य सदस्य भी दफनाए जाते रहे हैं। वह कहती हैं कि जिस तरह दारा शिकोह की जान ली गई थी और उस समय जो औरंगजेब का तरीका हुआ करता था, उसके बाद स्पष्ट तौर पर यह पता नहीं चल सका है कि दारा शिकोह को कहां पर दफनाया गया था लेकिन हुमायूं के मकबरे में दफनाए जाने की थ्योरी का आधार सिर्फ यही है कि यहां पर शाही परिवार के सदस्यों को उनकी मौत के बाद दफन किया जाता था।
विज्ञापन

दूसरी ओर जानकार कहते हैं कि भारत सरकार दारा शिकोह को आदर्श मुस्लिम चरित्र के रूप में प्रस्तुत करना चाहती है। इसीलिए दारा शिकोह से जुड़ी प्रत्येक जानकारी और निशानियां प्रमुखता से आगे लाना चाहती है। भारत सरकार ने दारा शिकोह की कब्र का पता लगाने के लिए पुरातत्वविद और इतिहास के जानकारों की टीमें गठित की हैं जो इस दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू में है दारा शिकोह के नाम से इंटरफेथ सेंटर, सभी धर्मों का होता है अध्ययन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी दारा शिकोह इंटरफेथ सेंटर बना हुआ है और यहां पर विभिन्न धर्मों का अध्ययन कराया जाता है। इस सेंटर के विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एएमयू में संबोधन कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने भी जिक्र किया था। दारा शिकोह की सभी धर्मों के विषय में बेहद जिज्ञासा थी और वह सभी धर्मों का बहुत सम्मान करते थे। दारा शिकोह ने उपनिषदों का फारसी में अनुवाद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed