{"_id":"63aed4d30aa4723b2c0778e3","slug":"fighting-for-breaking-chabutra-teenager-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चबूतरे तोड़ने को लेकर मार-पीट, किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चबूतरे तोड़ने को लेकर मार-पीट, किशोरी घायल
Fri, 30 Dec 2022 05:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:39 PM IST
सार
गंगीरी के गांव नोंगवां की गली में खडंजा लगाने के लिये दोनों तरफ के चबूतरों को प्रशासन ने तोड़ दिया। चबूतरा टूटने से गुस्साए एक पक्ष ने एक किशोरी के साथ मार-पीट कर दी। जिससे किशोरी घायल हो गई। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गली में दोनों तरफ के चबूतरे तोड़ती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंची और खडंजा लगाने के लिए दोनों तरफ बने चबूतरों को जेसीबी से तोड़ दिया। टीम के जाने के बाद एक पक्ष ने किशोरी के साथ मार-पीट कर दी। जिससे किशोरी घायल हो गई। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार लीलू सिंह ने बताया कि गंगीरी के गांव नोंगवां की एक गली में कीचड़ थी। उसी गली में खडंजा लगाने के लिये दोनों तरफ के चबूतरों को तोड़ने के लिए पहले दो बार दोनों पक्षों को हिदायत दी थी। लेकिन किसी ने भी अपने चबूतरों को नहीं तोड़ा। शुक्रवार को नायब तहसीलदार लीलू सिंह, कानूनगो रमेशचंद्र, लेखपाल हिमाशू, पंचायत सचिव विजय सिंह की टीम पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। गली के विकास कार्य में बाधा बन रहे दोनों तरफ के चबूतरों को हंगामे के बीच जेसीबी से तुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
टीम के चले जाने के काफी देर बाद शाम चार बजे के करीब एक पक्ष की कुमारी अंजना पुत्री सरदार सिंह हेंड पंप पर पानी लेने गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने किशारी को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। अतर कली व सुषमा देवी ने किशोरी मुश्किल से बचाया।
विज्ञापन