फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting, then clash in front of police

Aligarh: दो दिन से झगड़ा-मारपीट, फिर पुलिस के सामने भिड़े, रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी दबोचा

Sun, 03 Nov 2024 04:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 04:33 AM IST
सार

ग्राम प्रधान, उसके पुत्र व अन्य जेसीबी से मिट्टी डालकर बाईपास का रास्ता बंद कर रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर उनकी दादी, जुगेंद्र और रवेंद्र को डंडों व ईंटों से बुरी तरह से पीटा।

विज्ञापन
Fighting, then clash in front of police
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव नगला चंद्राम में दो दिन से झगड़ा-मारपीट के बाद 2 नवंबर को भी दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। उनमें मारपीट हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। एहतियातन गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


गांव नगला चंद्राम निवासी राजेश पुत्र यशपाल सिंह का आरोप है कि शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे ग्राम प्रधान शिवराम, उसके पुत्र कपिल व रघुराज, लोकेश पुत्र अमृतलाल, शिवम व रवी पुत्रगण मलोदा, श्याम पुत्र जगवीर, भीम पुत्र राधेश्याम जेसीबी से मिट्टी डालकर बाईपास का रास्ता बंद कर रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर उनकी दादी कलावती देवी, जुगेंद्र और रवेंद्र को डंडों व ईंटों से बुरी तरह से पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर पहुंच गए। भीम पुत्र राधेश्याम को पुलिस ने तमंचे सहित दबोच लिया। शनिवार शाम विष्णु पुत्र जवाहर की ओर से प्रधान पक्ष पर दूसरा मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed