{"_id":"6745656ea2417ee08b0850e5","slug":"fighting-between-professor-and-head-of-psychology-department-in-amu-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष-प्रोफेसर में मारपीट, हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल, जांच कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष-प्रोफेसर में मारपीट, हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल, जांच कमेटी बनी
Tue, 26 Nov 2024 11:37 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:37 AM IST
सार
एएमयू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष और एक प्रोफेसर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामले में जांच कमेटी गठित हो गई है।
विज्ञापन
एएमयू के मनोविज्ञान विभाग में होती धक्का-मुक्की
- फोटो : वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष और एक प्रोफेसर में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। मारपीट के मूल में आपसी रंजिश बताई जा रही है। मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के हर विभाग में शोधार्थियों की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए रिसर्च एडवाइजरी कमेटी है, जो शोधार्थियों की प्रगति जानकर रिपोर्ट यूजीसी को भेजती है। यही कमेटी मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थियों के लिए भी होनी थी। कमेटी के बारे में विभागाध्यक्ष के कक्ष में चर्चा होनी थी। विभागाध्यक्ष प्रो. शाह आलम अपनी कुर्सी पर थे, उनके सामने प्रो. एसएम खान बैठे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई। प्रो. खान उनकी तरफ आने लगे। इसी बीच प्रो. शाह आलम कुर्सी उठकर बाहर जाने लगे, लेकिन प्रो. खान को धक्का मारकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
दोनों बाहर आ गए। फिर प्रो. आलम ने प्रो. खान का गिरेबान पकड़कर खींच लिया। इसमें मारपीट हो गई। इसके बाद प्रो. खान ने प्रो. आलम को कक्ष में धकेल दिया। विभाग के एक कर्मचारी ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन बाकी शिक्षक व कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रो. आलम और प्रो. खान ने कुलपति से शिकायत की है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन