फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fever and diarrhea spread in Bhavigarh, hundred victims

Aligarh News: भवीगढ़ में फैला बुखार-डायरिया, सौ पीड़ित

Wed, 04 Jun 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 04 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fever and diarrhea spread in Bhavigarh, hundred victims
गांव भवीगढ़ में बुखार और डायरिया फैल गया है। सौ से अधिक ग्रामीण इससे पीड़ित हैं। पंद्रह को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गिर्राज किशोर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गांव में घरों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। इसके बाद शिविर लगाकर मरीजों को देखा साथ ही दवाएं दीं। इसके साथ ही ग्रामीणों को घरों एवं आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




गांव भवीगढ़ निवासी जयेश शर्मा ने बताया कि सोमवार से गांव में बुखार और डायरिया फैला है। गांव निवासी किरन, शमरीन, अरशद, नगमा, लौंगश्री, सीमा, डेविड, वर्षा, रेशमा का अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर परिजन इलाज करवा रहे हैं। इनके अलावा अन्य पीड़ित गांव के आसपास अप्रशिक्षित डॉक्टरों के यहां से इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





गांव की आबादी करीब तीन हजार है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गिर्राज किशोर के अनुसार गांव की गलियों में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ है, जिसकी वजह से लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आए हैं। ग्राम प्रधान से गलियों में भरे पानी को निकलवाने और गंदगी साफ कराने के लिए कहा गया है। वहीं ग्राम प्रधान राजू का कहना है कि गांव में कहीं-कहीं पर कीचड़ और जलभराव है। इसे जल्द ही दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed