फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fee for keeping potatoes in cold storage fixed in Aligarh

Aligarh News: कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने का शुल्क हुआ तय, सादा और सुगर फ्री आलू के भंडारण की यह है फीस

Fri, 17 Mar 2023 07:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 07:49 PM IST
सार

पिछले साल सादा आलू 240 रूपये प्रति कुंतल और सुगर फ्री आलू 280 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। इस साल सादा आलू का 250 रूपये प्रति कुंतल एवं सुगर फ्री आलू का 285 रूपये भण्डारण शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
fee for keeping potatoes in cold storage fixed in Aligarh
आलू से भरे ट्रैक्टरों की लगी लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ के कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का शुल्क निर्धारित हो गया है। पिछली साल की अपेक्षा शुल्क में इस वर्ष बार मामूली बढ़ोत्तरी की गई है। कोल्ड स्टोरेज में सादा आलू के भंडारण शुल्क में 10 रूपए और शुगर फ्री के लिए 15 रूपए की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


आलू भंडारण पर बैठक करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह 
विज्ञापन


डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कोल्ड स्टोरेज स्वामियों, प्रबन्धकों, किसानों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आलू भण्डारण दर निर्धारित करने के सम्बन्ध में बैठक हुई। पिछले साल सादा आलू 240 रूपये प्रति कुंतल और सुगर फ्री आलू 280 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। इस साल शीत गृह स्वामियों ने सादा आलू 270 एवं सुगर फ्री आलू 300 रूपये प्रति कुंतल की मांग रखी। तुलनात्मक अध्ययन करने एवं दोनों तरफ के विचारों को सुनने के बाद डीएम ने निर्धारित किया कि सादा आलू का 250 रूपये प्रति कुंतल एवं सुगर फ्री आलू का 285 रूपये भण्डारण शुल्क लिया जाएगा, जिसका कड़ाई से अनुपालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी गुलवीर सिंह, हरपाल सिंह, एवं भानुप्रताप सिंह, भोलू प्रधान एवं अन्य आलू किसानों ने मांग की है कि जनपद में आलू खरीद केन्द्र खोला जाए। आगरा, मथुरा में आलू भण्डारण शुल्क यहां से कम है और आलू रखे व निकाले जाने के दौरान दी जाने वाली राशि को भी भण्डारण शुल्क में जोड़ा जाए।

शीत गृह स्वामियों की ओर से अध्यक्ष गिर्राज माहेश्वरी ने कहा कि किसान हित के साथ ही शीत गृह स्वामियों की समस्याओं, खर्चों को ध्यान में रख कदम उठाया जाए। उन्होंने कई प्रकार के विवादों से बचने के लिए शीत गृह स्वामियों द्वारा किसानों का आलू खरीदने व बेचने की प्रक्रिया को बन्द करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed