फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   father raped daughter

पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
father raped daughter
थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार रात मां की शिकायत पर पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि उसे काम के चलते घर से बाहर जाना पड़ता है। वह अपने पति के भरोसे अपनी 13 वर्षीय बेटी व दो छोटे बेटों को छोड़ जाती थी। बीते सोमवार को बेटी के पेट में दर्द हुआ। कारण पूछने पर बेटी ने बताया कि उसका पिता पिछले दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। बुधवार रात मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। उसने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नारायण दत्त तिवारी ने बताया कि आरोपी पिता को चंडौस मार्ग स्थित ईट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed